फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में अघोषित बिजली कटौती बदस्तूर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे में गत सप्ताह से बिजली की कटौती बदस्तूर जारी है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और विभाग से कम कटौती करने की मांग की है, ताकि उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक सप्ताह से क्षेत्र के कई गांवों में प्रतिदिन कई-कई घंटे की अघोषित कटौती हो रही है। इससे उसस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को हो रही है। इस बारे में स्थानीय निवासी राम कुमार ने बताया कि रोजाना गांवों में पांच से दस घंटे की बिजली की कटौती हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवाने के बावजूद उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। मंगा राम ने बताया बिजली की कटौती और कम वोल्टेज से जीना मुहाल हो गया है। बिजली आने और बंद होने का कोई समय नहीं है। ऐसे में प्रशासन को कस्बे सहित आसपास गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों की समस्या कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें