फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सावन माह का पहला सोमवार मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भगवान शिव को समर्पित सावन माह का पहला सोमवार आज है। पहले सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ेगी। शहर के शिवालयों में विशेष तैयारी की गई है। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। 17 जुलाई से शुरू हुआ पवित्र सावन माह 15 अगस्त तक चलेगा। इस माह के पहले सोमवार से 16 सोमवार के व्रत की शुरुआत होगी। व्रत नवविवाहित और युवतियां रखती हैं।
विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार को देखते हुए बिक्रम चौक स्थिति शिव मंदिर, आपशंभु मंदिर, पीरखो मंदिर में विशेष सजावट की गई है। पीरखो स्थित जामवंत गुप्ता के महंत रविनाथ ने कहा कि सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में सुबह तीन बजे शिव का रुद्राभिषेक होगा। इसके बाद शिव पाठ, जलाभिषेक भी होगा। यह पूरी विधि तीन से चार घंटे तक चलेगी। मंदिर परिसर और भवन की सजावट की गई है। पहले सोमवार पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
वहीं आप शंभु मंदिर में भी काफी संख्या में भक्त पहुंचेंगे। सोमवार को मौसम में ठंडक रहने पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। तड़के सुबह ही शिव मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर में भी पहले सोमवार पर विशेष पूजा की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें