फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वेलफेयर की योजनाएं और होंगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस वेलफेयर में चल रही योजनाओं को प्रभावी और सरल बनाने के लिए पुलिस का वेलफेयर अकाउंट एक व्यापक डिजिटल साफ्टवेयर के नए फीचर के साथ मजबूत होगी। इस समय पुलिस की कई वेलफेयर योजनाएं चल रही हैं, जिसमें कई बार तकनीकी दिक्कतें पेश आती हैं। इन तमाम दिक्कतों की एक आवश्यक सूची तैयार की गई है। नए डिजिटल साफ्टवेयर की मदद से इन दिक्कतों को हल करने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में पुलिस के शहीद जवानों, उनके परिवारों, शहीदों के बच्चों, तकनीकी पढ़ाई आदि के लिए सहायता देने की योजनाएं चल रही हैं। कई बार इन योजनाओं का आवेदन तक करने के लिए फार्म डाउनलोड करने में दिक्कत पेश आती है। लेकिन नए डिजिटल साफ्टवेयर से ऐसी कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। पुलिस मुख्यालय में तैनात एआईजी वेलफेयर मनोज शीरी का कहना है कि किसी बड़ी साफ्टवेयर कंपनी की मदद से हम यह साफ्टवेयर लेंगे। इसके तहत पुलिस की वेलफेयर योजनाओं को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें