फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ निकलेगी श्री की परशुराम रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू, अखनूर, उधमपुर, रामनगर सहित अन्य स्थानों पर भगवान परशुराम की जयंती तीन अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी।
विज्ञापन

परेड स्थित डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा की ओर से मंगलवार को इस उपलक्ष्य पर ढोल-नगाड़ों के साथ रथयात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार सुबह नौ बजे से धार्मिक कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए सभा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भगवान परशुराम के मंदिर में यज्ञ भी करवाया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम में युवाओं को जनेऊ पहनाया जाएगा। सभा के सचिव रमेश शर्मा ने बताया कि इसके लिए सभा के पास 150 से अधिक पंजीकरण आए हैं।
कहा कि सुबह 11 बजे रथयात्रा निकलेगी। इसमें बाइकों के साथ 500 वाहन शामिल होंगे। रथ यात्रा शहर के मोती बाजार, पक्का डंगा, चौक चबूतरा, पुरानी मंडी, सिटी चौक, प्रेमनाथ डोगरा चौक और रघुनाथ बाजार से होते हुए परेड स्थित मंदिर में संपन्न होगी। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सभा के सचिव ने कहा कि सभा अखनूर, उधमपुर, रामनगर, हीरानगर और कठुआ सहित अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम करवाएगी। भगवान परशुराम जयंती पर सभी स्थानों पर श्रद्धालु शोभायात्राएं निकालेंगे।
विज्ञापन

-------
भगवान परशुराम ट्रस्ट भी धूमधाम से मनाएगा जयंती
जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए होंगे कई कार्य
जम्मू। भगवान परशुराम ट्रस्ट भी रिहाड़ी कॉलोनी में श्री परशुराम जयंती धूमधाम से मनाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सभा के पदाधिकारी बिरादरी के हित में कई प्रकार की घोषणाएं करेंगे। इसमें जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी का खर्च उठाना, आर्थिक कमजोर वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति देना और उनके लिए कौशल विकास कोर्स शुरू करने के साथ अन्य समाजसेवी कार्य किए जाएंगे। आम बिरादरियों के 25 फीसदी छात्रों को भी छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें