फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु काल भैरव के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री काल भैरव अष्टमी पर सोमवार को चौक चबूतरा स्थित मंदिर में प्रभु के दर्शन के लिए दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। 13 पंडितों ने सुबह भगवान का रुद्राभिषेक किया। जंगम बाबा की टोली ने भगवान भैरव नाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा बटुक पूजन में भक्तजनों ने शिरकत की। देर शाम को विशेष आरती में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण इस साल श्री काल भैरव अष्टमी पर भंडारे का आयोजन स्थगित कर दिया गया। लेकिन पहले की तरह मंदिर परिसर से चबूतरा चौक और आसपास के क्षेत्र में विशेष सजावट की गई थी। भगवान भैरव मंदिर के दरबार को विशेष तौर पर फूलों से सजाया गया था। इससे पूर्व प्रात: पांच बजे मंदिर के कपाट खोले गए, जिसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं का आना लगा रहा। कोविड संकट को देखते हुए मंदिर परिसर तक श्रद्धालु बनाए गए सर्किल के बीच से होकर पहुंच रहे थे। मंदिर के महंत रुमिल शर्मा ने बताया कि महामारी के कारण भंडारे का आयोजन नहीं किया गया, लेकिन श्रद्धालुओं को पैकेट में प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें