फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

137 एकड़ में बनेगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मूू संभाग के एक मात्र एयरपोर्ट का जल्द कायाकल्प होना वाला है। अगले पांच वर्षों में 137.78 एकड़ जमीन पर जम्मू एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार होगा। एयरपोर्ट टर्मिनल का प्रवेश द्वारा बेलीचराणा की तरफ से होगा। इसका मास्टर प्लान तैयार हो चुका है और प्रस्तावित जमीन का बड़ा हिस्सा अधिग्रहण हो चुका है, 37 एकड़ पब्लिक जमीन पर अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जो संभावित मार्च तक पूरी होने की उम्मीद है। पिछले दिनों राजस्व विभाग की टीम ने प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया और कुुछ सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

जम्मू एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है, जिसके चलते वर्तमान टर्मिनल छोटा पड़ रहा है। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 2008 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रस्ताव तैयार किया था। 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस प्रस्ताव पर अब काम शुरू हो रहा है। हालांकि प्रस्तावित जमीन का एक हिस्सा प्राइवेट लैंड पर होने के कारण पूरी तरह भूमि का अधिग्रहण नहीं हुआ। हाईकोर्ट में भी इसको लेकर पीआईएल लगी है, जिससे जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। नए एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण पर आठ करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टर्मिनल के निर्माण के लिए बजट भी स्वीकृत करवाया जाएगा। नए टर्मिनल में एप्रन भी तैयार किया जाएगा। इसमें क्वार्टर, कार पार्किंग, एप्रोच रोड और सुरक्षाबलों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। नया टर्मिनल पुराने टर्मिनल का विकल्प होगा, जिससे आम लोगों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ विमानों की संख्या भी बढ़ेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों राजस्व विभाग की टीम ने प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया, जिसमें कुुछ सुझाव भी दिए गए हैं।
--------
कोट
टर्मिनल के लिए जमीन प्रस्तावित है, इसमें कुछ हिस्सा पब्लिक लैंड है जिसके अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। नया टर्मिनल वर्तमान टर्मिनल का विकल्प होगा जो 137 एकड़ जमीन पर बनेगा। रन-वे विस्तार के साथ टर्मिनल बनने से विमानों की संख्या बढ़ेगी और रात्रि में विमान सेवा भी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएस बऊरिया, निदेशक एयरपोर्ट जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें