पिछले साल आई बाढ़ सतवारी के बरजाला स्थित निक्की तवी पर बने पुल को बहा ले गया था। इसके बाद हजारों गांव का संपर्क टूट गया। लोगों को राहत देने के लिए सेना की तरफ से यहां ट्यूबों की मदद से अस्थायी पुल का निर्माण किया गया था।
लेकिन बीते दिनों बारिश की वजह से तवी उफान पर आई और इस अस्थायी पुल को बहा ले गई। मंगलवार को सेना ने पुल को आठ किलोमीटर दूर जाकर डूंढा। इसे सेना के जवान वापिस लाने में जुट गए हैं। वहीं इस पुल के बह जाने के कारण फिर से इस पुल के साथ जुड़े लोगों का संपर्क टूट गया।
इस पुल से लोग दस मिनट में जम्मू के साथ जुड़ जाते हैं। अब लोगों को दूसरे रास्ते से जम्मू आना पड़ रहा है, यहां एक से दो घंटे लग रहे हैं। मंगलवार को प्रशासन ने भी पुल का जायजा लिया और इसके लिए जरूरी कदम उठाने पर विचार विमर्श किया।