जम्मू विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी बिजनेस इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (यूबीआईआईसी) मेें स्टार्टअप आइडिया की तीसरी प्रतियोगिता होने जा रही है। यूबीआईआईसी के कोआर्डीनेटर प्रो. परीक्षित सिंह मन्हास ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बिजनेस से संबंधित आइडिया देने होंगे।
प्रतियोगिता के लिए 30 अप्रैल तक निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। बेस्ट आइडियाज का मुल्यांकन करने के बाद विजेता घोषित किया जाएगा। विजेता को पुरस्कार स्वरूप जम्मू यूनिवर्सिटी परिसर में कार्यालय खोल कर दिया जाएगा। इसके जरिये लोगों को स्वरोजगार के बारे में जागरूक किया जाएगा। कार्यालय में सरकार की तरफ से कई सुविधाएं भी मिलेंगी। प्रतियोगिता की तारीख अभी तय नहीं की गई है।
डॉ. परीक्षित ने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रतिभा दिखाने का एक प्लेटफार्म है। लोग बिजनेस से संबंधित आइडिया देंगे, जिससे आम लोगों को फायदा होगा। पहले भी ऐसी प्रतियोगिता कराई गई थी लेकिन कोरोना काल की वजह से पूरी सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।