श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए रेलवे स्टेशन के
पास बने वैष्णवी और सरस्वती धाम में यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को
मिल रही है। बिना पंजीकरण के पहुंच रहे यात्री अपना पंजीकरण करवाने के लिए वैष्णवी धाम में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।
वैष्णवी और सरस्वती धाम के अलावा जम्मू हाट में बनाये गये पंजीकरण काउंटरों में भी यात्री अपना पंजीकरण करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। बसों से आने वाले यात्री जम्मू हाट में पहुंचकर पंजीकरण करवाना
पसंद कर रहे हैं। वहीं ट्रेनों से पहुंच रहे यात्री रेलवे स्टेशन के पास बने काउंटर पर पंजीकरण करवा रहे हैं।