फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी हलचल: दिल्ली में बैठक से पहले कारगिल और जम्मू के नेताओं से बात करेंगे फारूक अब्दुल्ला

Mon, 21 Jun 2021 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पीएजीडी की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें सदस्य दल कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दिल्ली में होने वाली बैठक पर अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर घाटी में सियासी सरगर्मी तेज है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) में मंथन का दौर चल रहा है। दोनों पार्टियां दिल्ली जाने से पहले अपने नेताओं से बात करने में जुटी हुई हैं। नेशनल कांफ्रेंस के नेता नासिर असलम वानी ने कहा कि मंगलवार को फारूक अब्दुल्ला कारगिल और जम्मू के पार्टी नेताओं से बात करेंगे। इस मामले पर अब्दुल्ला बुधवार शाम तक मीडिया के सामने अपनी राय व्यक्त करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला अपने सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रायशुमारी में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच पीपुल्स अलायंस फार गुपकार डिक्लरेशन (पीएजीडी) की बैठक 22 जून को होने की संभावना है।

इससे पहले रविवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के गुपकार इलाके में स्थित फेयरव्यू आवास पर दो घंटे तक चली पीएसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सैयद सुहैल बुखारी ने बैठक के बाद कहा कि पीएसी ने सर्वसम्मति से मामले पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार पार्टी अध्यक्ष को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सेना और अवाम का योग: लोगों ने दिया स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ रिश्तों का संदेश, देखिए तस्वीेरें 
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन गुंड ब्राठ: आतंकी कमांडर मुदासिर पंडित और असरार के खात्मे की कहानी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें