फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारा गया मोहम्मद अमीन: हथियार छीनकर जवान पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर ऐसे हुआ ढेर

Thu, 03 Jun 2021 09:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुलिसकर्मी पर फायरिंग करने वाले पूर्व आतंकी को मार गिराया गया है। उसे कई बार आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर उस पर फायरिंग करने वाला पूर्व आतंकी मोहम्मद अमीन मारा गया है। वह पाक प्रशिक्षित आतंकवादी था। जिसने पहले आत्मसमर्पण किया था। गिरफ्तार होने के बाद वह पुलिस रिमांड पर था। जिसे बुधवार को पूछताछ के लिए लाया गया था। जहां उसने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग की थी।

पुलिस ने कहा कि मोहम्मद अमीन ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के त्राल इलाके में पुलिस हिरासत में एक पुलिस वाले से बंदूक छीन ली और उसे घायल कर दिया। बार-बार आत्मसमर्पण की पेशकश को ठुकराने के बाद मोहम्मद अमीन मारा गया।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले पूछताछ के लिए गिरफ्तार किए गए त्राल के नागबल मचामा इलाके के मोहम्मद अमीन मलिक ने बुधवार दोपहर एसओजी कर्मियों से बंदूक छीन ली और उस पर गोली चला दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में सिपाही अमजद अहमद को चोटें आईं। हमला करने के बाद अमीन शिविर के जनरेटर कक्ष में छिप गया था।


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: त्राल में भाजपा नेता राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या, तीनों आतंकी फरार    

विज्ञापन
विज्ञापन

अमीन का भाई अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़ा एक आतंकवादी था

उन्होंने कहा कि अमीन को आत्मसमर्पण कराने के लिए कई प्रयास किए गए। उसके परिवार को भी बुलाया गया।लेकिन उसने बार-बार आत्मसमर्पण की पेशकश को ठुकरा दिया। उसने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में कई घंटों तक गोलीबारी जारी रही और मुठभेड़ में वह मारा गया। अधिकारियों ने कहा कि अमीन का भाई शब्बीर मलिक भी जाकिर मूसा के नेतृत्व वाले अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़ा एक आतंकवादी था, जो बाद में 2019 में एक मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें