फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गृह विभाग में 61 पदों पर होगी सीधी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर फॉरेंसिक साइंस लैब के साथ ही जेल विभाग के भरे जाएंगे पद
विज्ञापन

चार अगस्त से किया जा सकेगा ऑनलाइन आवेदन, आखिरी तिथि दो सितंबर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के गृह विभाग में 61 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड यानी जेकेएसएसबी ने मंगलवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया। ये भर्तियां जम्मू-कश्मीर फॉरेंसिक साइंस लैब और जेल विभाग के पदों पर होंगी। इन पदों के लिए आवेदन आगामी चार अगस्त से किया जा सकेगा, जबकि आवेदन की आखिरी तिथि आगामी दो सितंबर रखी गई है।
बोर्ड के सचिव फारुक काजी के अनुसार आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन के लिए ओपन मेरिट कैटेगरी के परीक्षार्थियों की अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति-1, अनुसूचित जनजाति-2, वास्तविक नियंत्रण रेखा, सीमार्ती इलाके में रहने वालों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परीक्षार्थी अधिकतम 43 वर्ष की उम्र तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन की आयु 40, जबकि एक्स सर्विसमैन के लिए 48 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में पेपर इंगलिश में आएगा। इसके साथ ही निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत जवाब के लिए परीक्षार्थी के 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक एवं अन्य योग्यताओं की जानकारी जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट www.jkssb.nic.in से ली जा सकेगी। परीक्षा की तारीख, सिलेबस एवं केंद्रों के संबंध में नोटिफिकेशन अलग से निकाला जाएगा। इसकी जानकारी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें