जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के यूटी कैडर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी है। पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तीन सितंबर निर्धारित की गई थी।
जेकेएसएसबी के सचिव अतुल कुमार के अनुसार मौसम के हालात को देखते हुए बोर्ड की ओर से यह फैसला किया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन जमा करने की सलाह दी है, ताकि वे वेबसाइट पर लॉगिन से जुड़ी या किसी भी अन्य समस्या से बच सकें। उन्होंने परीक्षाओं के संबंध में किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ssb.nic.in लगातार चेक करने की सलाह दी है। ब्यूरो