फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार नशीले कैप्सूल और डेढ़ लाख नगदी सहित दो गिरफ्तार, अब रियासी में हर केमिस्ट शॉप की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिस ने जिला के ग्रामीण तथा पहाड़ी क्षेत्रों में नशीली दवाइयों का धंधा करने में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे़ गए दोनों युवाओं से सात हजार नशीलें कैप्सूल के साथ डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। नशीलें पदार्थों की खेप के साथ पकडे़ गए दोनों युवकों को पुलिस बहुत बड़ी कामयाबी मान रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में एसएसपी रशिम वजीर ने बताया कि अरनास पुलिस को क्षेत्र में नशीली दवाइयों का धंधा होने की सुचना मिली थी। इसके बाद एसआई बाबू राम के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस पार्टी ने हंदर में एक केमिस्ट की दुकान पर छापा मार कर वहां से तीन हजार नशीलें कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने इस संबंध में अशीष कुमार को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि शुक्रवार को नशीले कैप्सूल की खेप आने वाली है। इसके बाद पुलिस ने मसलोत में नाका लगाया। इस दौरान एक बैगनार कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसमें से चार हजार नशीले कैप्सूल बरामद हुए। यह कैप्सूल सीट के नीचे बनाए बॉक्स में छिपा कर रखे थे। पुलिस ने कार चालक और मास्टर माइंड रविंद्र सिंह निवासी चसाना को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये भी बरामद हुए।
एसएसपी रशिम वजीर ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में नशे की इतनी बड़ी मात्रा में खेप बरामद होना चिंताजनक है। पुलिस पता लगा रही है कि यह खेप यहां कैसे और कहां से पहुंचाई जाती थी। इसके अलावा इसकी आपूर्ति कहां-कहां की जाती थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द और खुलासे किए जाएंगे। प्रेसवार्ता में उनके साथ एडिशनल एसपी सुरजीत कुमार भगत भी मौजूद थे।
विज्ञापन

तहसील अरनास के हंदर क्षेत्र में केमिस्ट शॉप से नशीले कैप्सूल मिलना हैरत की बात है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्र हंदर में काफी समय से यह धंधा चल रहा था। नशीले कैप्सूल की यह खेप यहां कैसे पहुंची, की पुलिस जांच कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजौरी या रामबन के रास्ते से नशीले कैप्सूल यहां भेजे जाते होंगे और बाद में अन्य क्षेत्रों में सप्लाई की जाती होगी। एसएसपी ने कहा कि जिले में सभी केमिस्ट शॉप की जांच की जाएगी। अगर किसी दुकानदार के पास नशीले कैप्सूल मिले तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें