रियासी के माहौर में विधायक के समर्थन में नारेबाजी करते लोग। संवाद
रियासी। डोडा के विधायक मेहराज मलिक पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट लगाए जाने के विरोध में बुधवार को तहसील मुख्यालय माहौर में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ज्यादातर गुलाबगढ़ के लोग शामिल हुए जिन का नेतृत्व एडवोकेट जाहिद ने किया।
इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर ले कर मेहराज मलिक पर से पब्लिक सेफ्टी एक्ट हटा कर उसे छोड़े जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने माहौर के मुख्य बाजार में एक जोरदार रैली को निकाला। मेहराज मलिक पर मामला दर्ज करने को लोकतंत्र की हत्या बताया। वहीं कांग्रेस के युवा नेता करन दीप सिंह ने भी डोडा के विधायक की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी हुई है। काम नहीं होने पर जो बोलता है उसे गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया जाता है।