फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनास-सावलाकोट सड़क अवरुद्ध, वाहनों की आवाजाही बंद

Sat, 30 Aug 2025 12:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
रियासी में सावलाकोट मार्ग पर गिरे मलबे से बंद हुआ सड़क मार्ग और मलबे के ऊपर से गुजर कर स्कूटी न
विज्ञापन
सबसे ज्यादा कौड़ी से आगे डुग्गा धनोड़ तक सड़क खस्ताहाल, शुक्रवार दोपहर को जुड्डा तक ही खुल पाया मार्ग
विज्ञापन

रियासी। बारिश के साथ पहाड़ों से हुए भूस्खलन के बाद अरनास-सावलाकोट सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। सबसे ज्यादा कौड़ी से आगे डुग्गा धनोड़ तक सड़क खस्ताहाल है।
सड़क पर पहाड़ी से मिट्टी के मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर गिरे हैं। शुक्रवार दोपहर को जुड्डा तक सड़क मार्ग खुला लेकिन उसके आगे मार्ग नहीं खुल सका। मार्ग पर चलने वाले 12 टेंपो ट्रैवलर एक मिनी बस व एसआरटीसी की बस के पहिये थमे रहे। ग्रामीणों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए वाहनों की कोई सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

तरुण शर्मा ने बताया कि उन्हें किसी जरूरी काम से रियासी जाना था। सड़क मार्ग खुला होने पर अमूमन ढाई घंटे का समय लगता है लेकिन तीन घंटे में वह कुछ किलोमीटर सफर ही तय कर पाए। वीरवार रात वह जुड्डा के पास एक गांव में रहे सुबह ग्रामीणों की मदद से उन्होंने स्कूटी को मलबे के ऊपर से उठाकर निकाला।
स्थानीय निवासी मोहन सिंह, जंबाल सिंह, हनीफ, गणेश सिंह, शेर सिंह, राम सिंह, हमाम सिंह और पूर्व सरपंच हुक्म सिंह ने बताया कि कोई भी विभाग सड़क को साफ करने नहीं पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग को कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से सावलाकोट तक बनाया गया था।
विज्ञापन

वहीं, कोंकण रेलवे की तरफ से चार दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कई जगह से सड़क अवरुद्ध होने व धंसने से रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। कुलाली के लाल सिंह ने बताया कि उनके घर की पहाड़ी नीचे गिर गई है मकान मुहाने पर खड़ा है कभी भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें