पौनी के माड़ी में प्राचीन बावली से जल भरते लोग। संवाद
पौनी। पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद लोगों की घरों में लगे नलों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण जनता परेशान है। पानी लाने के लिए बावलियों-झरनों में छोटे बच्चों के साथ पहुंच रहे हैं।
लैड निवासी दीदार सिंह ने बताया कि सात दिनों से कई पंचायतों में लोगों के घरों में पानी नहीं आया है। लोगों के पास शौचालय जाने के लिए पानी नहीं है। बावलियों में खासी भीड़ होने के कारण पानी भरने के लिए बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
बारिश से पानी के स्रोत पर भूस्खलन हुआ है। काम जारी है। अगर मौसम साफ रहा तो कल तक ही पानी की आपूर्ति बहाल हो सकती है।
- रवि अत्री, एई, जल जीवन मिशन