फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंतर जोन खेल प्रतियोगिता में रियासी के लड़के छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम और माड़ी स्थित इनडोर स्टेडियम में युवा सेवाएं व खेलकूद विभाग की तरफ से शुक्रवार को एक दिवसीय अंतर जोन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अंडर 19 लड़कों की प्रतियोगिता में खो-खो के फाइनल में रियासी जोन ने पौनी को चार अंकों से हराया। बैडमिंटन डबल्स में रियासी के अनिरुद्ध शर्मा व शिवम कुमार की जोड़ी ने पौनी के शिवजीत सिंह व रंजीत सलारिया को हराया। बैडमिंटन सिंगल का फाइनल पौनी के अमीन के नाम रहा उन्होंने पौनी के ही आर्यन को हराया।
विज्ञापन

कबड्डी में जोन रियासी ने पौनी जोन को आठ अंकों से हराया। रेसलिंग में 57 किलो भार में रियासी के संदीप सिंह पहले और अरनास के धर्मवीर सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 61 किलोभार में रियासी के अक्षय 65 किलोभार में रियासी के आशीष सिंह, 70 किलोभार में पौनी के हिमांशु सिंह, 74 किलोभार में रियासी के राजवीर सिंह, 86 किलोभार में रियासी के कृष्णा सनमोत्रा और 92 किलोभार में अरनास के बंटी कुमार ने जीत दर्ज की।
टेबल टेनिस में पौनी जोन के खिलाड़ी छाए रहे। इसमें सचिन सिंह पहले, प्रद्युम्न शर्मा दूसरे व साहिल तीसरे स्थान पर रहे। योग में पौनी के कार्तिक भगत पहले, अरनास के ताहिर इकबाल दूसरे, पौनी के वरुण भगत तीसरे, पौनी के धीरज शर्मा चौथे व पौनी के ही सुमित शर्मा पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वॉलीबॉल में जोन अरनास ने जोन रियासी को तीन के मुकाबले दो अंकों से हराया। प्रतियोगिता की शुरुआत जिला अधिकारी तरसेम सिंह ने जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर आशा देवी इंचार्ज कुलदीप कुमार व जगदेव सिंह की उपस्थिति में करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें