संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की सेना में सिपहसालार एवं महान योद्धा जनरल जोरावर सिंह की जयंती 13 अप्रैल को रियासी नगर में मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल, एजुकेशनल एवं चेरिटेबल ट्रस्ट की किया जाएजा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के भी कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना है।
नगर के मुख्य बस अडडे पर स्थापित जोरावर सिंह की विशाल प्रतिमा का रंग रोगन कर स्थिति में सुधार किया गया है। वीरवार को सुबह प्रतिमा के पास गार्ड ऑनर के साथ उन्हें सलामी दी जाएगी। दोपहर को मिनी सचिवालय के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम होगाए जहां पर थ्रीडी एनिमेटिड मूवी को दिखाने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सचिवालय में बनाई गई जनरल जोरावर सिंह गैलरी का भी उद्घाटन होगा। ट्रस्ट के चेयरमैन देवेंदर सिंह कलहुरिया, दीक्षा कलहुरिया व रिया कलहुरिया ने बताया कि इस वर्ष जनरल जोरावर सिंह की 237वीं जयंती मनाई जाएगी। इसलिए सभी से अपील है कि कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।