रियासी। नगर में 10 दिवसीय गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव की शुरुआत 27 अगस्त से होगी। रविवार को इस संबंध में गणेश उत्सव मंडली की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें बताया गया कि इस वर्ष भी गणपति उत्सव ओपन एयर थियेटर रामलीला मैदान में मनाया जाएगा।
भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा को पंडाल में स्थापित किया जाएगा। रोजाना सुबह मंडली के सदस्य व अन्य लोग पूजा-अर्चना करेंगे। शाम को भी पूजा के साथ आरती होगी। उत्सव संपन्न होने के बाद एक शोभायात्रा चिनाब दरिया तक निकाली जाएगी जिसके साथ ही गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। भंडारे का आयोजन भी होगा।
मंडली के सदस्य सौरव ने बताया कि आगामी दो-तीन दिन में गणेश उत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। संवाद