रियासी। बिजली की लगातार कटौती से लोगों में रोष है। रविवार को भी सुबह से दोपहर तक बिजली की सुविधा ठप रही। दोपहर को चार बजे के करीब बिजली आने से राहत मिली। शुक्रवार सुबह बिजली व्यवस्था ठप हुई थी। शनिवार शाम को लोगों की ओर से प्रदर्शन करने के बाद थोड़े समय बिजली आई।
देर रात बारह से एक बजे तक युवाओं ने बिजली ऑफिस के बाहर नारेबाजी की। कुछ देर बाद बिजली आई। कई इलाकों में सुबह छह बजे बिजली बंद हुई। नौ बजे भी कुछ समय बिजली आई। ग्रुप में धरना प्रदर्शन के मैसेज आने के बाद विभाग की तरफ से चार बजे बिजली आपूर्ति दी गई। संवाद