फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पैरा आर्चरी वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट मे राकेश ने दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। नोवे मेस्तो में आयोजित पैरा ऑर्चरी वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में कटड़ा श्राइन बोर्ड की तीरंदाजी अकादमी के पैरा ओलिंपियन खिलाड़ी राकेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है। राकेश ने देश के साथ कटड़ा के लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

भारतीय तीरंदाजों ने विभिन्न वर्गों में कुल 10 पदक अपने नाम किए जिनमें चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
पदक विजेता :

कंपाउंड महिला डबल्स – सरिता व शीतल की जोड़ी ने रजत ग्रेट ब्रिटेन को हराकर रजत पदक जीता। वही कंपाउंड पुरुष डबल्स – राकेश कुमार व श्याम सुंदर की जोड़ी ने र्स्लोवाकिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

कंपाउंड मिक्स्ड टीम – शीतल व राकेश कुमार की जोड़ी ने स्वर्ण ग्रेट ब्रिटेन पर जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। कंपाउंड व्यक्तिगत (पुरुष) – राकेश कुमार ने कांस्य पदक जीता। कंपाउंड व्यक्तिगत (महिला) – शीतल ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक जीता। कोच अभिलाषा चौधरी ने कहा कि यह शानदार उपलब्धि हमारे पैरा आर्चर्स की मेहनत, लगन और अदम्य जज्बे का परिणाम है।
विज्ञापन

इस सफलता में भारतीय तीरंदाजी संघ भारतीय खेल प्राधिकरण तथा एनटीपीसी के सहयोग और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। कोच अभिलाषा चौधरी व कुलदीप वेदवान ने कहा की मां वैष्णो देवी की कृपा से भारतीय पैराआर्चरी टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए नोवे मेस्तो चेक गणराज्य में आयोजित पैराआर्चरी वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में कुल 10 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
भारतीय टीम के कोच ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और जज़्बे के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि जम्मू-कश्मीर के तीरंदाज राकेश कुमार ने हासिल की। खिलाड़ियाें ने भारत की पदक तालिका में विशेष योगदान दिया। कोच ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें