फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भावना ने विचारों से मचाया तहलका

Thu, 30 May 2024 03:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल धनौड में हुई जोन स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता
विज्ञापन

दरमाडी स्कूल की तबस्सुम को दूसरा, धांधली के हारून को तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला की शिक्षा जोन अरनास में बुधवार को जोन स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल धनौड में 11वीं कक्षा की छात्रा भावना वर्मा ने बेहतरीन विचार रखते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूल दरमाडी की 10वीं की छात्रा तबस्सुम आरा ने दूसरा और हाई स्कूल धांधली में 10वीं के छात्र हारून इकवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जोनल एजूकेशन कार्यालय में हुई प्रतियोगिता जोनल नोडल आफिसर तरुण शर्मा और डीआरजी बलवंत सिंह की देखरेख में हुई। प्रतियोगिता में मिडिल स्कूल अरनास के शिक्षक बंसी लाल, प्राइमरी स्कूल थला के शिक्षक शमेशर सिंह व मिडिल स्कूल कोडी के शिक्षक अंकुश खजूरिया जज थे। जिला की अन्य शिक्षा जोन में भी यह प्रतियोगिता हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन तीन जून को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें