जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रथैन गांव में एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई। आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। फायर एंड इमरजेंसी विभाग उधमपुर के सहायक निदेशक सर्वेश लैंगर ने बताया कि आग एक स्क्रैप यार्ड में लगी थी। जैसे ही हमें सूचना मिली हमारी फायर ब्रिगेड टीमें अग्निस्थल पर पहुंच गईं। हम कोशिश कर रहे हैं कि आग आगे न फैले।