फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। डेलीवेजर यूनियन की एक बैठक सोमवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले हुई। इस बैठक की अध्यक्षता यूनियन के महासचिव अनिल वर्मा ने की। मौके पर कर्मचारियों के साथ पेश आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा हुई।
बैठक में कहा गया कि अस्थायी कर्मचारी पिछले कई महीनों से परेशानियों के साथ जूझ रहे हैं। कर्मचारियों को उनका वेतन समय पर नहीं मिलता है। किसी खास दिन पर्व के अवसर पर भी उन्हें बाजारों से सामान उधार लाना पड़ता है। कई महीनों तक वेतन रोक का रखा जाता है। वह लोग दिन-रात लोगों तक पीने के पानी की सप्लाई पहुंचा रहे हैं। मौजूदा समय बारिश के मौसम में मलबा वगैरह आने से पाइप टूट जाते हैं तो वह ही जाकर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कम सुविधाओं के बीच वह अपना ज्यादा काम कर रहे हैं। कर्मचारी अपनी मुख्य समस्याओं व परेशानियों के बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। बैठक के बाद कर्मचारी विभाग के मुख्य अभियंता से भी मिले उन्हें सारी बातें बताई गईं । जल्द ही कर्मचारी डिप्टी कमिश्नर से भी मिलेंगे इस का फैसला किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें