फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवखोड़ी में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला आज से, सुरक्षा कड़ी

Wed, 06 Mar 2024 11:47 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने दौरा कर रनसू से पैदल ट्रैक और शिव गुफा तक व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी/पौनी। महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेला वीरवार से शिवखोड़ी में शुरू होगा, जिसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के हवाले रहेगा। महाशिवरात्रि पर शिवखोड़ी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ने हो इसके लिए एसएसपी मोहिता शर्मा ने बुधवार को दौरा कर आधार शिविर रनसू से पैदल ट्रैक और शिवगुफा तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज पढ़यार एसएसपी को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ओवर ग्राउंड वर्कर्स की जानकारी रखने के साथ ही सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। इस मौके पर आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट कमलेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लंगर समितियां पहुंची रनसू
तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के लिए लंगर समितियां बुधवार देर शाम तक रनसू में पहुंच गई हैं। कटड़ा समिति के सदस्य दोपहर को प्राकृतिक गुफा के बाहर पहुंचे, जहां पर लंगर सेवा को शुरू किया गया। बुधवार दोपहर को श्रीशिव शक्ति लंगर समिति के सदस्य रियासी से रवाना हुए, जो रनसू में स्थित प्राकृतिक बावली के पास शनिवार तक लंगर लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें