कांसीपट्टा शिव मंदिर से निकाली गई कांवड़ यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। सावन महीने के आखिरी सोमवार को जिला के छोटा काशी के नाम से जाने जाने वाले कांसी पट्टा शिव मंदिर से श्री शिवखोड़ी धाम तक के लिए कांवड़ यात्रा के निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।
सोमवार सुबह कांसी पट्टा के ग्रामीणों सहित आसपास के लोग शिव मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए। मंदिर में माथा टेकने के बाद कांवड़ यात्रा का आगाज हुआ। कुछ दूरी तक पैदल यात्रा के बाद सभी श्रद्धालु वाहनों के जरिये शिवखोड़ी के लिए रवाना हुए। यात्रा का पौनी पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
आधार शिवर रनसू में पहुंचने के बाद सभी लोग कांवड़ लेकर शिव गुफा के लिए रवाना हुए और वहां पर भोले बाबा का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।