संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया थाने के तहत आते गांव आल्हा में कार चालक ने दो मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इसके चलते छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शुभम कुमार निवासी चक स्टाका कार से नंदपुर जा रहा था। गांव आल्हा के पास पहुंचा तो नियंत्रण खोने के कारण गलत दिशा से जाते हुए दो मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इसमें बाइक सवार कमलजीत सिंह निवासी नंदपुर कैंप, उसकी बहन शशि देवी और उसके साथ दो बच्चे जख्मी घायल हो गए। कमलजीत को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया है। बहन शशि देवी और दोनों बच्चों को मिलिट्री हॉस्पिटल सतवारी में दाखिल करवाया गया है। वहीं, दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार आदित्य निवासी कोटला गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। आदित्य के साथ मोटरसाइकिल पर सवार उसका दोस्त मौके से भाग गया। वहीं, कार चालक शुभम कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसे जम्मू के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।