फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायक व डीसी ने दिए आदेश, भीमगढ़ किला और सुला पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। भीमगढ़ किले के विकास और सौंदर्यीकरण व रोशनी के लिए जिला पूंजीगत व्यय बजट के अंतर्गत धनराशि के उपयोग से संबंधित मुद्दों पर विधायक कुलदीप राज दुबे और उपायुक्त निधि मलिक की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें विधायक व डीसी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
बैठक में निर्धारित समय सीमा के भीतर धनराशि के उपयोग पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत किले की सुंदरता बढ़ाने के लिए सजावटी लाइटिंग लगाने के साथ हुई। उपायुक्त ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि वह केवल उच्च-गुणवत्ता वाली लाइटें ही लगाएं और डीपीआर में उचित रखरखाव प्रावधान भी शामिल करें ताकि परियोजना एक टिकाऊ और दीर्घकालिक संपत्ति बन सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को डीपीआर जल्द से जल्द तैयार करके प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि आगे की प्रस्तुति में आसानी हो और परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी आए।
विज्ञापन

किले में जलापूर्ति व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। डीसी ने पीएचई के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिया कि वे मौजूदा जलापूर्ति लाइनों का दौरा कर निरीक्षण करें और उसी के अनुसार डीपीआर तैयार करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पुरानी आपूर्ति लाइनों का भी उपयोग किया जाए और किला परिसर के भीतर पानी पहुंचे। डीसी ने प्रभागीय वन अधिकारी को आसपास के वन क्षेत्र की उचित बाड़बंदी सुनिश्चित करने, हरियाली बनाए रखने और भीमगढ़ किले के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए गए। वहीं अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त को किले के रखरखाव और देखभाल के लिए एक स्थायी रूपरेखा तैयार करने हेतु पुरातत्व एवं अभिलेखागार विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा।साथ ही सुला पार्क के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई। डीसी ने डीएफओ को निर्देश दिया कि सुला पार्क के लिए धनराशि उपलब्ध है और इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने पुष्टि की कि बारूदखाना भूमि विवाद का समाधान हो गया है। इस के बाद डीसी ने लोक निर्माण विभाग को काम शुरू करने का निर्देश दिया।बैठक में पर्यटन क्षेत्र से संबंधित अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई जिस में सौंदर्यीकरण परियोजनाएं और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना शामिल है। डीसी ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन रियासी को एक सुंदर और आकर्षक पर्यटन केंद्र में बदलने के उद्देश्य से सभी संभावित स्रोतों से धन जुटाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें