फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के जरिए पहुंचाया राशन

विज्ञापन
रियासी में सेना के हेलिकॉप्टर के जरिए ग्रामीणों तक राशन पहुंचाया गया।  स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रियासी। जिले की तहसील भमाग की साड़ी पंचायत में सोमवार को जिला प्रशासन ने भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से राशन पहुंचाया गया। पिछले कुछ सप्ताह में जम्मू-कश्मीर में बिगड़े मौसम के चलते जिले की भमाग तहसील की साड़ी पंचायत तक जाने का मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था।
विज्ञापन

सुजनधार व टोट की तरफ जाने वाला पैदल मार्ग भी कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद इस इलाके में मूलभूत सुविधाओं की कमी हो गई थी। लोगों तक खाने का सामान भी समाप्त हो गया था। लोग हेलिकॉप्टर से राशन पहुंचाने की मांग कर रहे थे। बाद सोमवार को साड़ी पंचायत में भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर की ओर से राशन पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह ने पंचायत में हेलीकॉप्टर से राशन पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना और जनता के प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद किया। वहीं राशन पहुंचने से ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें