अगर आप फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। फिल्म एंड टेलीवीजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया एफटीआईआई पुणे, लद्दाख ऑटोनोमस हिल डेवलेपमेंट काउंसिल के साथ मिलकर 20 दिवसीय फिल्म मेकिंग कोर्स का आयोजन कर रहा है।
5 से 26 अक्तूबर तक इस कोर्स का आयोजन होगा। इसमें 10 दिवसीय बेसिक कोर्स होगा जिसमें स्मार्टफोन से फिल्म बनाना सिखाया जाएगा। इस कोर्स में शामिल होने वालों को जिला सूचना कार्यालय लद्दाख से अधिक जानकारी मिलेगी।
फिल्म मेकिंग क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी का एक अद्भूत संयोग है। इसमें कहानी को किरदारों के साथ ही संवादों के जरिए पर्दे पर जीवंत रूप दिया जाता है। समय और बजट को देखते हुए फिल्म मेंकिग में नई तकनीक का प्रयोग काफी तेजी से शुरू हो गया है। इसी को देखते हुए अब स्मार्टफोन से फिल्म बनाने की तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी हैं।