फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवींद्र रैना ने उपराज्यपाल मुर्मू से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

Fri, 21 Feb 2020 04:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उपराज्यपाल मुर्मू से रवींद्र रैना ने की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर में सरकारी विभाग के कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों के मसले का जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और पूर्व मंत्री शक्ति राज परिहार ने राजभवन में उपराज्यपाल से मुलाकात की।

विज्ञापन


रवींद्र रैना के अनुसार उपराज्यपाल ने उन्हें बताया कि जम्मू-कश्मीर में कई सालों से लंबित पड़े सरकारी विभागों में अस्थायी कर्मचारियों के मसले को हल करने के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से काम कर रही हैं और जल्द ही इस दिशा में फैसले लिए जाएंगे। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने उपराज्यपाल के समक्ष पीएचई, बिजली, पीडब्लूडी विभाग समेत अन्य सरकारी विभागों में अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण व लंबित वेतन का मसला उठाया।

उन्होंने कहा बायो मैट्रिक हाजिरी में इन कर्मचारियों को शामिल करने के बावजूद इनके मसलों का हल नहीं किया जा रहा है। कई सालों से इन कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिला है। हजारों की संख्या में इन कर्मचारियों के परिवारों को भारी आर्थिक तंगहाली का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने सरोर टोल प्लाजा को हटाने की भी मांग की

पीएचई विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से पेयजल की किल्लत से लोगों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में अधिकारियों की उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर इन कर्मचारियों के मसलों को सुना जाना चाहिए और तय समय के भीतर उनका हल होना चाहिए।

इसके अलावा भाजपा नेताओं ने एसआरओ 202 को आपराधिक अन्याय वाला एसआरओ बताते हुए इसके तहत कर्मचारियों से न्याय करने और एसआरओ 384 के तहत जीएमसी जम्मू व श्रीनगर में कार्यरत पैरा मेडिकल स्टाफ की सेवाओं को भी बहाल रखने का भी आग्रह किया। भाजपा नेताओं ने सरोर टोल प्लाजा को हटाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें