फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में आतंकी ठिकानों पर सरकार हवाई हमले करवाए: रैना

Tue, 28 Jun 2016 11:28 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा में सोमवार को पांपोर हमले पर नाराजगी और विरोध जताया गया। भाजपा विधायकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। हाल के वर्षों में पहली बार सत्ता में भागीदार राजनीतिक दल की ओर से सदन में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। विपक्ष ने इसका विरोध किया। इससे काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही
विज्ञापन


सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक खड़े हो गए। उन्होंने पांपोर हमले की निंदा की। नौशेरा के विधायक रविंद्र रैना ने सदन में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि पांपोर में जो पाकिस्तानी हमला हुआ है, हम उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने निंदा प्रस्ताव लाने की मांग करते हुए पाकिस्तान की शह पर बढ़ रहे आतंकवाद पर चिंता जताई। 

पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी का विपक्ष ने विरोध किया। निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद के अलावा नेकां विधायक भी खड़े हो गए। इससे सदन में देर तक हंगामा होता रहा। नेकां के अली मोहम्मद सागर व अन्य विधायकों ने कहा कि पाकिस्तान ने हमला नहीं किया है। लेकिन, रैना ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि यहां पाकिस्तान की शह पर ही आतंकी हमले होते हैं। 
विज्ञापन


सदन में उसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कभी भी वार्ता सफल नहीं हो सकती, क्योंकि वहां पाकिस्तानी सेना और आईएसआई का राज है। सरकार की कुछ नहीं चलती। इतना ही नहीं रैना ने यह भी कहा कि भारतीय वायुसेना को अधिकार दिया जाए कि वह पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों और पाकिस्तानी सेना के ठिकानों को तबाह करे।
विज्ञापन

निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद के बोलते ही मचा हंगामा

Engineer Rashid - फोटो : PTI
निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने कहा कि आतंकी हमलों में तेजी का कारण आरएसएस है। इससे वहां हंगामा शुरू हो गया। विधायक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते दिखाई दिए। इसी दौरान नेकां विधायक अली मोहम्मद सागर ने हंसते हुए पीडीपी विधायकों से कहा कि आप चुप क्यों बैठे हैं, अपने सहयोगी भाजपा वालों का साथ क्यों नहीं देते। 

रशीद ने भाजपा विधायकों से कहा कि आप यहां क्या जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार आपकी है, आप जब चाहें जांच करा सकते हैं। आप पांपोर हमले को लेकर उत्तेजित हैं, लेकिन हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों के हाथों जो पांच लोगों की मौत हुई है, उसकी भी निंदा करिए, क्या वह इंसान नहीं थे।
विधान परिषद में भी गूंज

पांपोर हमले का मामला विधान परिषद में भी गूंजा। यहां कांग्रेस तथा भाजपा ने यह मुद्दा उठाया। भाजपा ने पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की मांग रखी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के जुगल किशोर ने मामला उठाया तो भाजपा ने इसका समर्थन करते हुए सदन से घटना की निंदा करने और पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की मांग की। 

भाजपा के सुरिंदर अंबरदार ने कहा कि सदन में पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने का प्रस्ताव लाया जाना चाहिए। भाजपा के ही रमेश अरोड़ा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस दिन हमला हुआ उस दिन सरकार ने अलगाववादियों को पाकिस्तान उच्चायोग की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने की अनुमति दी। कहा कि वे हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान दे देते हैं, लेकिन हम उन्हें जमीन भी मुहैया नहीं करा सकते तो कम से कम उन्हें सम्मान दें और हमले की निंदा करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें