फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से मिला रवि का शव: तीन दिन बाद खत्म हुई तलाश, 2KM तक चलाया गया सर्च अभियान, मौत के कारणों की होगी जांच

Wed, 29 Jul 2026 10:20 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

तवी रिवर फ्रंट से सोमवार रात लापता हुए 28 वर्षीय रवि सिंह का शव बुधवार को नहर से मिला। मौत की परिस्थितियां रहस्यमय बनी हुई हैं, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
एसडीआरएफ के सर्च अभियान के दौरान बरामद हुई लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तवी रिवर फ्रंट के सामने बीते सोमवार रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 28 वर्षीय रवि सिंह का शव बुधवार को नहर से बरामद हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान करीब दो किलोमीटर तक सर्च करने के बाद शव मिला। शव मिलने के साथ ही तीन दिन से चल रही तलाश समाप्त हो गई, लेकिन रवि की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका जवाब अभी भी पुलिस के पास नहीं है।

विज्ञापन

शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हादसे और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

लगातार तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने नहर में व्यापक तलाशी ली। वहीं, बेलीचराना और नहर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला। जांच अब रवि के साथ मौजूद दोनों दोस्तों के बयानों, तकनीकी साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर केंद्रित है। दोनों युवक अपने पहले दिए गए बयान पर कायम हैं, जबकि पुलिस उनके बयानों का अन्य तथ्यों से मिलान कर रही है।
विज्ञापन

एसपी साउथ वैभव मीणा ने भी तलाशी अभियान की प्रगति का जायजा लिया और पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रवि की मौत दुर्घटना का परिणाम थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें