फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसाना कांड: नाबालिग आरोपी के खिलाफ चार्जशीट, DNA और पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोर्ट में पेश

Sat, 14 Apr 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
kathua - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने रसाना कांड में आठवें आरोपी के खिलाफ भी चार्जशीट पेश कर दी। यह आरोपी नाबालिग है इसलिए उसके खिलाफ अलग से आरोप पत्र पेश किया गया। वकीलों के खिलाफ ओपन एफआईआर के कारण मंगलवार को कोई विरोध नहीं हुआ। वकीलों ने एफआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


सीजेएम कठुआ अमरजीत सिंह लंगेह की अदालत में क्राइम ब्रांच ने नाबालिग आठवें आरोपी के खिलाफ भी अलग से चार्ज शीट पेश की। सीजेएम ने हत्या, बलात्कार, हत्या की साजिश रचने के खिलाफ पेश की गई चार्जशीट को जिला सत्र न्यायालय कठुआ को रेफर कर दिया। चार्जशीट में आरोप लगाया कि आठ साल की लड़की को अगवा करके बलात्कार किया गया।

इस मामले की डीएनए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले कोर्ट में सात आरोपियों के खिलाफ सोमवार को चार्ज शीट पेश की गई। जिसका कठुआ के वकीलों ने रोष जताया। रसाना कांड की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी बुधवार को जम्मू बंद रखा है। इस मामले के मुख्य आरोपी सांझी राम ने क्राइम ब्रांच के समक्ष 20 मार्च को सरेंडर कर दिया था। सांझी राम के बेटे को क्राइम ब्रांच ने मेरठ से पकड़ा। उसके बाद सांझी राम ने सरेंडर किया। क्राइम ब्रांच ने दो पुलिस कर्मियों को भी आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें