फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के पॉश इलाके में नर्स को घर में बुलाकर किया दुष्कर्म

Wed, 04 Jan 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
साल के पहले दिन भी हवसी दरिंदों ने महिलाओं को इज्जत नहीं बख्शी। जम्मू शहर के पॉश इलाके त्रिकुटा नगर में एक नर्स को किसी बहाने से घर में बुलाकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। अखनूर में भी एक महिला से दुष्कर्म कर उसके साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया।
नर्स ने पुलिस को बताया कि त्रिकुटा नगर का रहने वाला अमित गुप्ता निवासी बड़ी ब्राह्मणा इलाके में कबाड़ का काम करता है।

रविवार को उसने नए साल पर मुबारकबाद देने के बहाने अपने घर बुलाया। वह लंबे समय से शादी का झांसा देकर उससे पहले भी दुष्कर्म करता रहा है। अब वह शादी करने से मुकर गया। पुलिस ने पीड़ित का बयान लेने के बाद मेडिकल जांच करवाई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं अखनूर में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि जहांगीर अहमद मंदिर मैदरा गांव में रहता है। वह दिन को घर में जबरदस्ती घुस आया। कमरे में बंद कर उसे हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


बाद में वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मेडिकल जांच करवाई। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें