फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एक और कठुआ कांड, जंगल में मवेशी चराने के लिए गई नाबालिग से दुष्कर्म

Mon, 16 Apr 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में एक और कठुआ की तरह मामला सामने आया है।  जंगल में मवेशी चराने के लिए गई नाबालिग से एक युवक ने दरिंदगी की और फिर...
विज्ञापन


उधमपुर के पंचैरी इलाके में यह वारदात हुई। पंचैरी थान इलाके में रविवार को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नौ अप्रैल को मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई 15 वर्षीया किशोरी को 24 वर्ष के भूषण सिंह नाम के युवक ने हवस का शिकार बनाया और फरार हो गया। घर पहुंच कर किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई, लेकिन पिता उस समय कटड़ा में था। 
विज्ञापन


किशोरी ने फोन पर पिता को पूरी बात बताई। 11 अप्रैल को पिता घर पहुंचा। पुलिस स्टेशन से किशोरी का गांव करीब 50 किलोमीटर दूर है। इसलिए पीड़ित परिवार समय पर थाने पर नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन

14 अप्रैल को पीड़ित लड़की के पिता ने पंचैरी थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपी युवक का पता लगाने का प्रयास करने लगी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 

रविवार को पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई और मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें