फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोपी

Wed, 24 Apr 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बख्शी नगर थाने में युवती से दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के बख्शी नगर थाने में युवती से दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यहीं नहीं, उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि पिछले कई महीनों से आरोपी उसको अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। अब शादी की बात की तो उसने साफ इंकार कर दिया। इसी तरह शहर के पक्का डंगा में भी दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। 

यहां एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके साथ ही कंपनी में काम करता है। कुछ दिन पहले बहाने से वह उसके घर में घुस आया। घर में कोई भी मौजूद नहीं था। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शहर के छन्नी क्षेत्र में भी एक नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ का मामले सामने आया है। छन्नी थाने में 11 वर्षीय किशोरी के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसके पड़ोसी ने नाबालिगा से छेड़छाड की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें