जम्मू। जानीपुर क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। मामला 19 नवंबर का है लेकिन परिजनों ने सोमवार को जानीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया। आगे की जांच जारी है।
आरोपी शिव कुमार ने 19 नवंबर को अपने पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग को अपने घर बुलाया और दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे पीड़िता कई दिनों तक चुप रही। अब किसी तरह हिम्मत दिखा उसने सारी बात अपनी मां को बताई। परिजनों ने सोमवार को थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई।