कश्मीर में मंगलवार को एक के बाद एक 7 आतंकी हमले होना महज इत्तेफाक नहीं है। घाटी मेें आतंकियों की नापाक तंजीमें रमजान के महीने में एक सुनियोजित साजिश के तहत हमले करने की योजना पर काम कर रही हैं।
कश्मीर में पिछले 5 दिनों में लगातार हुए हमलों के बाद एजेंसियां उन हुक्मरानों की साजिश के राज खंगालने लगी है जिनकी शह पर ये हमले किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आतंकी हमलों के पीछे तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन नाम के एक संगठन का नाम सामने आ रहा है।
इन सभी हमलों का एक रमजान कनेक्शन भी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी डा. एसपी वैद के अनुसार खुफिया एजेंसियों को पिछले दिनों कश्मीर में रमजान के 17वें दिन (जंग-ए-बदर) के रोज आतंकी हमलों के इनपुट्स मिले थे। इसी इनपुट के बाद कश्मीर में सुरक्षा के लिए और कड़े इंतजाम किए गए।