जम्मू-कश्मीर के रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बता दें कि एक मिनी बस दुर्घटना का शिकार हुई। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे में जान गंवाने वालों में शिंदर सिंह पुत्र सरधा सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी आरएसपुरा, रविंदर सिंह पुत्र शंकर सिंह 35 वर्ष निवासी बधोल रामनगर, संजय कुमार शामिल हैं।
वहीं घायल की पहचान राकेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बस्सी मर्तरा रामनगर के रूप में हुई है। जिन्हें गंभीर हालत में रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जम्मू के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।