रियासी। ओपन एयर थियेटर में रामलीला जारी है। शुक्रवार रात को सीता-हनुमान संवाद के साथ ही अशोक वाटिका के दृश्य मंचित किए गए। पहले दृश्य में दर्शाया गया कि सीता प्रभु श्री राम की याद में अशोक वाटिका में बैठी हैं और इसी दौरान हनुमान वहां पहुंच जाते हैं। इस दौरान वह परिचय देते हैं, जिसे सीता मानने से इनकार कर देती हैं। इसके बाद राम की तरफ से दी गई अंगुठी के दिखाने के बाद सीता खुश हो जाती हैं।
भूख लगने के कारण हनुमान वाटिका में लगे हुए फलों के पेड़ों को उखाड़ कर फल खाना शुरू कर देते है। सूचना के बाद वहां पहुंचे रावण पुत्र अक्षय कुमार और अन्य राक्षसों के साथ युद्ध होता है, जिसमें हनुमान उन्हें मार देते हैं। बाद में मेघनाद उन को ब्रह्म अस्त्र से बांध कर रावण के दरबार में ले जाते हैं। रामलीला की शुरूआत डीएसपी हेडर्क्वाटर इफ्तकार अहमद और एसएचओ सुमित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। मौके पर क्षी दुर्गा नाटक मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया और पंडित चमन लाल ने उनको माता की चुनरी भेेंट कर सम्मानित किया। रामलीला में राम-लक्ष्मण और हनुुमान की खूबसूरत झांकी के साथ ही कोरोना पर बार करती हुई माता की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई।