रियासी। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत पुलिस की ओर से अरनास में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता पर जुड्डा ने कब्जा कर लिया है। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जुड्डा की टीम ने अरनास क्लब की तीन सेट सेे हराया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को तीन हजार रुपये व ट्राफी, जबकि उपविजेता को दो हजार और ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएसपी रशिम वजीर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं, जिन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एएसपी सुरजीत कुमार भगत और एसडीपीओ अरनास डॉ. सतीश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।