फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक, रावण ने किया सीता हरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। राजे दी मंडी में रामलीला मंचन जारी है। सोमवार रात को राम वनवास, लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक काटना और रावण द्वारा सीता हरण के दृश्यों का मंचन किया गया। जिसे देख कर दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

पहला दृश्य राम वनवास का मंचित किया गया। इसमें राम, लक्ष्मण और सीता वन गमन करते हैं। जब भरत को जानकारी मिलती है तो वह माता कैकेयी के पास जाते हैं और उन्हें बुरा भला कहते हैं। कहते हैं मुझे राज्य नहीं चाहिए मुझे भाई राम चाहिए। तब माता कैकेयी बताती हैं कि मंथरा ने उन्हें भड़का दिया था। भरत भगवान राम को ढूंढने के लिए वन की ओर चले जाते हैं। वहां उनका राम से मिलन होता है। भरत कहते हैं कि भैया आप अयोध्या चलकर राजकाज संभाले। श्री राम के समझाने पर भरत भगवान राम की खड़ाऊं सिर पर लेकर अयोध्या लौट आते हैं और राजगद्दी पर खड़ाऊं रखकर राजकाज में लग जाते हैं। वन में सूर्पणखा राम-लक्ष्मण और सीता को देखती है। वह राम पर मोहित हो कर विवाह के लिए कहती है। अंत में लक्ष्मण क्रोधित होकर सूर्पणखा का नाक काट देते हैं। तब वह अपने भाई रावण के पास जाती है। रावण यह देखकर क्रोधित होता है और छल से सीता का हरण कर लंका ले जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें