फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पानी की निकासी न होने से दो गांवोंं का संपर्क टूटा

Thu, 06 Nov 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पडरी पंचायत छन्नी फतवाल में गांव के पानी की निकासी ना होने से पूरा गंदा पानी सड़क पर इकठ्ठा हो गया हैं। गंध पानी इकट्ठा होने से बदबू पैदा हो गई हैं और बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं पंचायत और गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश चौधरी, बिल्लू चौधरी, भगवान चौधरी ने कहा कि पानी की निकासी ना होने से एक गांव से दूसरे गांव में आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं सुभाष वर्मा, सुखदेव सिंह, विक्की कुमार, ने कहां कि गांव में बने तालाब और नालों को लोगों ने भर कर कब्जे किए हुए हैं जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैं तहसील अधिकारीयों को चाहिए कि मौके पर आएं और जायजा लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें