फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिनदहाड़े एचपी गैस विक्रेता से 5,000 रुपये छीने, आरोपी फरार

Thu, 06 Nov 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट को लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल
विज्ञापन

अरनिया। अरनिया कस्बे के वार्ड नंबर 12 महाशय दी बोहड़ी स्थान पर एचपी गैस विक्रेता से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। दिनदहाड़े लूट को लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार एचपी गैस विक्रेता विपिन गुप्ता ने बताया कि उनके मुलाजिम गैस सिलेंडर का वितरण अरनिया के वार्ड नंबर 12 महाशय दी बोहड़ी में कर रहे थे। गैस सिलेंडर का वितरण होने के बाद गाड़ी में वापस जाने लगे। अचानक से एक युवक ने पैसों से भरा बैग मुलाजिमों से छीन लिया। मुलाजिमों के पीछा करने पर आरोपी ने बैग से 5000 रुपए निकाल बैग नीचे फेंक दिया और मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। उन्होंने बताया कि बैग में कुल 40000 रुपए के करीब पैसे थे। अगर उसका पीछा नहीं किया जाता तो वह सारे पैसे लेकर फरार हो जाता। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले की सूचना लिखित में दायर कर दी है। आरोपी की पहचान पुलिस को साझा कर दी गई है लेकिन आरोपी अभी तक फरार बताया जा रहा है। पुलिस का पक्ष जानने के लिए थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार को फोन किया गया था, परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के स्थानीय निवासी दर्शन कुमार ने कहा कि दिनदहाड़े लूटपाट से चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस को शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शाम को पुलिस की निरंतर गश्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें