इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी मुसलमान 'बैंड पार्टी' की तरह है, पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। ओवैसी का यह कहना गलत है कि यूपी में मुसलमानों का कोई नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुसलमानों सहित सभी की देखभाल करने के लिए हैं। कहा कि लोगों को भड़काऊ नारों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। समाज के समग्र कल्याण के लिए भाजपा और एनडीए का समर्थन करना चाहिए।
हम सभी भारतीय हैं और हमारे बीच कोई अंतर नहीं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के कथित बयान पर कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्कूलों में विभाजनकारी मानसिकता सिखाई जा रही है, पर अठावले ने कहा कि वह एक बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनका बयान सच से दूर है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सभी को अपना मानते हैं। हम सभी भारतीय हैं और हमारे बीच कोई अंतर नहीं है।