भाजपा नेता राम माधव ने जम्मू कश्मीर की अशांति पर काबू पाने के लिए शनिवार को कड़े कदम उठाने का समर्थन किया और कहा कि अलगाववादियों को आंदोलन की राह त्याग कर बातचीत का विकल्प चुनना चाहिए।
पार्टी महासचिव ने यह भी कहा कि राज्य की पीडीपी-भाजपा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी क्योंकि दोनों पार्टियां न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीपीएम) से बंधी हैं और उचित तरीके से हालात से निपट रही हैं।
इंडिया टीवी टुडे पर करण थापर को दिए इंटरव्यू में माधव ने कहा, ‘आरोप लगाया जाता है कि हालात पर हम प्रभावी ढंग से काबू पाने में नाकाम रहे। हमने कुछ चीजों में ढील दी है । लेकिन अब कड़े कदम उठाने और घाटी की जनता तथा देश की एकता के व्यापक हित में हालात पर काबू पाने का वक्त आ गया है।’