फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का संदेश लेकर कश्मीर घाटी पहुंचे राम माधव

Thu, 21 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
राम माधव - फोटो : File Photo
विज्ञापन
लोकसभा के साथ ही पूरे देश में कश्मीर हिंसा की गूंज से चिंतित केंद्र सरकार ने पहल शुरू कर दी है। इसी के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव बुधवार को अचानक श्रीनगर पहुंचे।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर पहुंचे हैं, जिसे वे महबूबा के साथ मिलकर साझा करेंगे। मुख्यमंत्री की ओर से वीरवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के पहले उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। घाटी में उत्पन्न हालात के बाद केंद्र का पहला नुमाइंदा घाटी पहुंचा है। 

भाजपा नेता शाम साढ़े चार बजे श्रीनगर पहुंचे। शाम को उन्होंने भाजपा मंत्रियों की बैठक ली, जिसमें घाटी के हालात पर चर्चा हुई। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में फैली हिंसा तथा इसमें मरने वालों और घायलों के विषय में जानकारी ली। कहा कि कश्मीर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार भी चिंतित है।
विज्ञापन


हालात को सामान्य बनाने के लिए हरसंभव मदद दी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने साफ संदेश दिया कि अलगाववाद तथा आतंकवाद से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। इससे उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने मंत्रियों को संयम बरतने की सलाह दी ताकि किसी भी स्थिति में हालात बिगड़ने न पाए। साथ ही सर्वदलीय बैठक में हालात को सामान्य बनाने के लिए समन्वय के साथ प्रयास करने को कहा। 

सूत्रों का कहना है कि वे वीरवार को भी श्रीनगर में रहेंगे। सर्वदलीय बैठक से पहले वे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मिल सकते हैं। इस दौरान घाटी की हिंसा तथा हालात को सामान्य बनाने के लिए कि ए गए प्रयासों पर बात कर सकते हैं। ज्ञात हो कि बुधवार को लोकसभा में कश्मीर हिंसा पर जबर्दस्त चर्चा हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें