बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर हेडक्वार्टर में तैनात डीआईजी राम अवतार को प्रमोशन देकर आईजी बना दिया गया है। वह डीके उपाध्याय की जगह आए हैं। उपाध्याय को दिल्ली फ्रंटियर हेडक्वार्टर में भेजा गया है। राम अवतार को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस मेडल से भी नवाजा जाएगा। अपनी शानदार सेवाओं के लिए यह सम्मान मिलेगा।
1984 में राम अवतार ने सहायक कमांडेंट के पद पर ज्वाइन किया था। इसके बाद वह कई जगहों पर तैनात रहे। खासकर कश्मीर में आतंकवाद के दौर के दौरान वह कश्मीर के सोपोर, लोलाब, जखूरा, कुलगाम में रहे।
1999 में आतंकवाद का फन कुचलने में अपना योगदान देने के चलते उन्हें यह अवार्ड मिला है। तीन साल तक छत्तीसगढ़ में उन्होंने नक्सलियों से भी जमकर मुकाबला किया है। इस समय वह जम्मू बीएसएफ फ्रंटियर हेडक्वार्टर में डीआईजी हैं।